

गोला, लखीमपुर खीरी — अश्लील वीडियो प्रकरण में फिर चर्चा में आया अरविंद, बजरंग दल से निष्कासित
गोला (खीरी)। गोला क्षेत्र में एक बार फिर अरविंद नामक व्यक्ति चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उसने अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद सुर्खियाँ बटोरी हैं।
घटना के बाद बजरंग दल ने संगठन की मर्यादा और सामाजिक आचार संहिता का हवाला देते हुए अरविंद को संगठन से निष्कासित कर दिया।
इस संबंध में निष्कासन पत्र भी जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि “बहन-बेटियों का सम्मान हमारा कर्तव्य है, ऐसे किसी भी कृत्य को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।”
सूत्रों के मुताबिक, मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आंतरिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल, अरविंद को संगठन ने पूर्ण रूप से निष्कासित कर दिया है और यह मामला सामाजिक हलकों में फिर से सुर्खियों में है।











