A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

लगातार बारिश से जलभराव, नगरपालिका प्रधान ने किया प्रभावित वार्डों का दौरा

लगातार बारिश से जलभराव, नगरपालिका प्रधान ने किया प्रभावित वार्डों का दौरा

रिपोर्टर इंद्रजीत

लोकेशन कालावाली

कालावाली। शहर में लगातार हो रही बरसात के चलते कई वार्डों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी समस्या को लेकर नगरपालिका प्रधान महेश गोयल झोरड़ ने सोमवार को स्लम एरिया वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 10, 13 और 15 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गलियों में खड़े पानी से गुजरते हुए स्वयं हालात का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा।

प्रधान महेश गोयल ने कहा कि नगरवासी जिस भरोसे के साथ उन्हें नगरपालिका का प्रधान चुनकर लाए हैं, उस पर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या चाहे दिन की हो या रात की, वे हर समय उनकी सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर नालियों की सफाई, जल निकासी और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

लोगों ने प्रधान के इस सक्रिय रुख की सराहना करते हुए कहा कि बारिश के कारण गलियों में पानी भर जाने से आवागमन में दिक्कत आ रही है। कई घरों में पानी घुसने से स्थिति और गंभीर हो रही है। प्रधान द्वारा खुद पैदल चलकर स्थिति का निरीक्षण करना और समाधान का भरोसा दिलाना नागरिकों को राहत देने वाला कदम है।

इस मौके पर वार्ड नंबर 1 के पार्षद मंगत नागर और वार्ड नंबर 10 के पार्षद सिकंदर बाहिया सहित अन्य साथी भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर लोगों को आश्वासन दिया कि नगरपालिका पूरी गंभीरता से समस्याओं के समाधान में जुटी है और जल्द ही राहत के कार्य शुरू किए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!