A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ललितपुर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश जी ने जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय जनगणना समिति का किया गठन , जिला स्तरीय 15 अधिकारियों को सौंपी जनगणना कार्य के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी , 2878 प्रगणक ऑनलाइन सीएमएम पोर्टल पर 34 बिंदुओं पर भरेंगे सूचनाएं , जनपद के गांवो और वार्डों को 2618 ब्लॉकों में बांटकर की जाएगी जनगणना

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से ड्रा अनिल कुमार की रिपोर्ट

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 सम्पादित की जानी है, जिसके लिए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय जनगणना समिति का गठन किया है, जिसमें जनपद, परगना एंव तहसील स्तर की जनगणना कार्य हेतु जिले के 15 अधिकारियों को नियुक्त किया है।

जनपद में जनगणना कार्य को सम्पादित किये जाने हेतु बुधवार को जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि प्रत्यूश यादव ने जिला स्तरीय जनगणना समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 के बाद वर्ष 2027 हेतु जनगणना कार्य प्रस्तावित है, जो फरवरी 2027 तक पूर्ण किया जाना है। जनगणना कार्य 2 चरणों में किया जाएगा, प्रथम चरण में मई से जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा हाउस लिस्टिंग की जाएगी और दूसरे चरण में फरवरी 2027 तक लिस्टेड हाउसेस की जनगणना की जाएगी।

बताया गया कि इस बार जनगणना ऑनलाइन सीएमएम पोर्टल पर की जाएगी, जिसमें 34 बिंदुओं पर सूचनाएं भरी जानी है। इसके लिए 2878 प्रगणक, 488 सुपरवाईजर, 42 फील्ड ट्रेनर व 2 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये जायेंगे। मास्टर ट्रेनरों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ये मास्टर ट्रेनर जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करेंगे और फील्ड ट्रेनर्स सुरपरवाईजर व प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे। इन कार्मिकों की नियुक्ति जनवरी से फरवरी 2026 तक की जाएगी और इनका प्रशिक्षण मार्च से अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए जनपद मंे ग्राम रजिस्टर व नगर रजिस्टर एवं मलिन बस्तियों का डाटा तैयार कर लिया गया है और पाली व मड़ावरा तहसील के सम्भाजन ग्रामों को भी अद्यतन कर लिया गया है। इसके आधार पर जनगणना हेतु जनपद का मैप भी तैयार हो गया है। डाटा के अनुसार तहसील सदर में 198 ग्राम, महरौनी में 145 ग्राम, तालबेहट में 168 ग्राम, पाली में 106 तथा मड़ावरा में 133 ग्रामी शामिल है। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए प्रत्येक ग्राम और वार्ड को ब्लॉक के रुप में बांटा गया है, जिनकी संख्या 2618 है, जिसमें अधिक से अधिक 800 की आबादी को शामिल करके गणना कार्य किया जाएगा और मलिन बस्तियों की जनगणना अलग से की जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला बेसिक शिखा अधिकारी रणवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अर्पित जैन सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!