A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को हरिद्वार में निकली जायेगी “एकता यात्रा”।*

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को हरिद्वार में निकली जायेगी “एकता यात्रा”।*

ब्यूरो चीफ हरिद्वार विजय कुमार बंसल

संवाददाता हरिद्वार ममता चौहान

 

 

हरिद्वार, 30 अक्टूबर, 2025

 

भारत के लौह पुरुष और राष्ट्र एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन हरिद्वार एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को एक भव्य “एकता यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

 

इस अवसर पर जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं, एन.एस.एस. अधिकारीगण एवं नागरिकगण इस एकता यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे गांधी पार्क, सेक्टर–1, बी.एच.ई.एल. टाउनशिप से होगा, जो मध्यम मार्ग बीएचईएल मैन रोड़ होते हुए देवेपुरा चौक से वापस गांधी मैदान में खत्म होगा।

 

इस “एकता यात्रा” का उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के संदेश को प्रसारित करना है। यह यात्रा सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने का प्रतीक है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!