
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता, लोकसभा क्षेत्र 65 कुशीनगर से पूर्व प्रत्याशी एवं कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. कुशवाहा उर्फ नथुनी प्रसाद कुशवाहा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाइयों का तांता लगा रहा।
इस खास मौके पर भाजपा हाटा मंडल अध्यक्ष मनीष श्रुंगटा तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप कुशवाहा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उदय प्रताप कुशवाहा, जिन्हें एन.पी. कुशवाहा अपने पुत्र के समान मानते हैं, ने अपने साथियों के साथ वरिष्ठ नेता को पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र, समाज एवं संगठन की सेवा को समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में शुभकामनाओं और स्नेह की भावनाएँ स्पष्ट रूप से झलक रही थीं।






















