उत्तर प्रदेश

द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस

मेधावी बच्चों के साथ माताएं भी हुई सम्मानित

बलिया।रानीगंज बाजार स्थित द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल में मातृ दिवस हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। नन्हे मुन्ने बच्चों ने माता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने वाली मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कुछ बच्चों ने कविताओं के माध्यम से मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। वहीं कई छात्रों ने भाषण प्रस्तुत कर मां के त्याग, प्रेम और समर्पण को शब्दों में पिरोया।प्रिंसिपल डॉ एम ए खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां हमें निस्वार्थ प्रेम, त्याग, अनुशासन और संस्कारों की सीख देती हैं। बच्चों को अपनी मां से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर परिवार के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने मंच से कहा कि विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य सभी जरुरतों का खर्च विद्यालय वहन करेगा। अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित माताओ के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुवा जिसमे प्रतिभाग करने वाली माताओ को भी सम्मानित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!