

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। भारत विकास परिषद रूहेलखंड पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष अजय कट्टा के नेतृत्व में परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुरादाबाद के नवांगत जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पटका पहनाते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से परिषद के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया। जिसको जिलाधिकारी ने स्वीकार किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद से निर्मल मेहता, प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल आदि मौजूद थे। कांठ नगर निवासी परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई ने बताया जिलाधिकारी से भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में आने के लिए निवेदन किया गया है, उन्होंने पूरा आश्वासन दिया है कि समय मिलने पर वह कार्यक्रम में अवश्य आएंगे।

वहीं प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद रूहेलखंड पश्चिमी प्रांत की सत्र 2026-27 की प्रांतीय कार्यशाला दस मई को रेड सैफायर मुरादाबाद में होगी। इसमें होने वाले कार्यक्रमों की संभावित तिथि, प्रारूप तय किए जाएंगें। कार्यशाला में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय दायित्वधारियों की उपस्थिति में शंकाओं का समाधान, परिषदीय ज्ञानवर्धन एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में परिषद का सामाजिक महत्व रेखांकित होगा। प्रांत की सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, गतिविधि संयोजक, प्रांतीय कार्यकारिणी, जिला समन्वयक इस कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ









