A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता* 

*महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता* 

*महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल

*घर के बाहर एकत्रित ईंट गिट्टी एवं घर बनाने का काम चलता देख उस घर को निशाना बनाता था।*

*घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग ब्यक्ति होने पर ही चोरी की घटना को अंजाम देता था, सूने मकान में कभी चोरी नही किया गया।*

 

*कम कीमत मे छड़ सीमेंट देने का लालच देकर घर में रखे सोने चांदी के आभूषणों की चोरी।*

 

*पुलिस पूछताछ पर आरोपी के निशानदेही पर अलग-अलग ज्वेलरी दुकान संचालकों को बेची गई चोरी के आभूषण बरामद।*

 

*10 से अधिक चोरी के प्रकरणों में शामिल चोर एवं ज्वेलरी संचालकों से शत प्रतिशत संपत्ति बरामद किया गया।*

 

*विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण 163.310 ग्राम किमती 25,52,200 रू*

 

*विभिन्न प्रकार के चांदी के आभूषण 02 किलो 585.94 ग्राम कीमती 6,41,700 रु.*

 

*पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ अलग- अलग थानों में चोरी के 13 मामले दर्ज जिसमें दुर्ग जिला के उतई, रंनचिरई, जामगांव, धमतरी के भखारा, अंडा, मगरलोड, जिला जांजगीर-चाम्पा के थाना नवागढ़, थाना बिर्रा के मामले शामिल*

 

*जिला जांजगीर चाम्पा के मामलों में भेजा गया था न्यायिक रिमाण्ड पर जेल में निरूद्ध होने के दौरान ईलाज के बहाने जिला अस्पताल जांजगीर चाम्पा से हो गया था फरार।*

 

*फरार होने के बाद आरोपी भाग गया था पंजाब, पंजाब से आकर जिला महासमुंद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में चोरी की घटना को दिया अंजाम*

 

*चोरी की धटना घटित करने के बाद आरोपी बाहर भाग जाता था।*

 

*जिले में एक ही प्रकार की चोरी की घटना घटित होने पर एक विशेष टीम की गई थी गठित ।*

 

*तकनीकी विश्लेषण,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ने में मिली सफलता*

 

 

 

विवरण इस प्रकार से है की प्रार्थी ओमप्रकाश ठाकुर पिता नोहर सिंह ठाकुर उम्र 48 साल साकिन बगारपाली थाना तेन्दूकोना जिला महासमुन्द छ0ग0 ने रिपेार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.04.26 के सुबह करीब 08.09 बजे के बीच एक अज्ञात चोर इसके घर आकर छड का पैसा मांगने लगा तथा आलमारी के चाबी को स्वयं ढूंढकर आलमारी मे रखे सोना चांदी के जेवरात एक सोने का हार, एक सोने का रानी हार, दस नग सोने का लाकेट बडा, पांच नग सोने का लाकेट छोटा, सोने का कान का झुमका एक जोडी, सोने का अंगुठी एक नग, कान का बाली सोने का एक जोडी, चांदी का पायल एक जोडी बडा, चांदी का पायल एक जोडी छोटा, चांदी का करधन एक नग, चांदी का बीछिया 04 नग किमती करीब 10 लाख रू का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपेार्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी पंचराम उर्फ पंचु निषाद पिता गणेश राम निषाद उम्र 38 साल साकिन चंदली थाना चंदरपुर जिला शक्ति छ0ग0 के पास रखे सोना के जेवरात के संबंध मे पुछताछ करने पर बताया की उक्त सोना के जेवरात को ग्राम बगारपाली के दिनांक 27.04.26 के सुबह 8.9 बजे के मध्य ग्राम बगारपाली के एक मकान के अंदर रखे आलमारी से निकालकर चोरी किए सोने के जेवरात को खरियार रोड उडिसा मे बिक्री करने हेतु जाना फिर बिक्री करने का मन नही होने से वापस अपने घर जाना बताया गया। आरोपी के कब्जे से सोना का जेवरात एक नग मोसा क्रं सायकल क्रं सीजी 06 जीजे 4107 को जप्त किया गया। आरोपी से पुछताछ करने कोमाखान, सांकरा, तेन्दुकोना, सरायपाली, पिथौरा, बुन्देली एवं अन्य जगहों पर चोरी करना एवं चोरी के संपत्ति को ज्वेलरी दुकानों में बेचना बताने पर जी.एस ज्वेलर्स पिथौरा, कैलाश ज्वेलर्स भंवरपुर से बरामद किये गये है एवं तम्मन्ना ज्वेलर्स एवं संतोष ज्वेलर्स संचालकों से सपंत्ति जप्त करना शेष है।

 

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

01. पंचराम उर्फ पंचु निषाद पिता गणेश राम निषाद उम्र 38 साल साकिन चंदली थाना चंदरपुर जिला सक्ति छ.ग.।

 

*बरामद संपत्ति-*

(01) विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण 163.310 ग्राम किमती 25, 52,200 रू

(02)- विभिन्न प्रकार चांदी के आभूषण 02 किलो 585.94 ग्राम किमती 6, 41,700 रू

(03) एक नग मो.सा. कीमती 30000 रूपये।

(04) 01 नग मोबाईल किमती 15000 रू

 

*कुल जुमला बरामद संपत्ति कीमती 32,38,900 रू*

Back to top button
error: Content is protected !!