
रुचि डोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस समि
ति द्वारा प्रस्तावित “मानवता में एक जुट” विषय पर छात्राओं के विचार आमंत्रित किए गए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मानवता के हित में जागरूक करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की समिति अध्यक्ष डॉक्टर प्रेरणा पाण्डेय द्वारा रेड क्रॉस के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया।
जाह्नवी,संजना और कावेरी के द्वारा इस विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए। उन्होंने मानवता की सेवा के पक्ष में गौतम बुद्ध महात्मा गांधी एवं मदर टेरेसा जैसे विचारकों के विचारों को रेखांकित किया। छात्राओं ने एक प्रसिद्ध गीत ” किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार…..” की सामूहिक प्रस्तुति देते हुए आपदा एवं जीवन के विभिन्न परिस्थितियों में कटिबद्धता से मानवता की रक्षा में तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर गीता जोशी ने संकटों, प्राकृतिक आपदाओं ,और संघर्षों से निपटने हेतु करुणा एवं साहस दोनों के मेल को आवश्यक बताया। इस कार्यक्रम के आयोजन में रेड क्रॉस की सभी छात्राओं सहित प्रो. शशि प्रभा, डॉ निभा राठी, डॉ राखी सिंह, डॉ यास्मीन अमीर, श्रीमती सुजाता शर्मा, डॉ प्रीति आत्रेय, डॉ नेहा, श्रीमती शिखा गुप्ता श्री शुभम, एवं श्री विजेंद्र उपस्थित रहे ।
रेड क्रॉस समिति
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड कनखल हरिद्वार






