A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तेज रफ्तार का कहर, स्कार्पियो की टक्कर से आपे चालक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*छतरपुर शहर और आसपास लगातार बढ़ रही तेज़ रफ़्तार अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा शुक्रवार 8 मई 2026 की सुबह करीब 6 बजे थाना ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंरा के पास फोरलेन सड़क पर हुआ।जानकारी के अनुसार तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो वाहन ने पीछे से एक तीन पहिया आपे लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आपे पलटते हुए सड़क किनारे गहराई में जा गिरा। दुर्घटना में आपे चालक सहवाज अली पिता आज़ाद अली निवासी संकट मोचन पहाड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार सोबे खटीक और खुददू खटीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सहवाज अली अपने साथियों के साथ केंड़ी से बकरियां खरीदकर छतरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वह पेशाब करने के लिए आपे वाहन रोककर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी नौगांव की ओर से तेज़ रफ़्तार में आ रही स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो वाहन कांटी निवासी गनेश सिंह दाऊ की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!