A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गुड़ मंडी मंगलौर कार लूटकांड का फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार।

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 8 मई 2026। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड़ मंडी मंगलौर कार लूट प्रकरण में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब एक माह से पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे हरियाणा के Rohtak क्षेत्र से दबोचा है।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को Gud Mandi Manglaur क्षेत्र में बदमाशों ने रोहित कुमार निवासी नगला ऐमाद से कार संख्या DL8CBL-0846 लूट ली थी। वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार में फरार हो गए थे। इस दौरान उनकी कार की टक्कर एक स्कूटी सवार से हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

घटना के बाद Manglaur Police Station में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी नीरज पुत्र नरेश को पुलिस पहले ही 15 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से हरियाणा में डेरा डाल रखा था। इसी क्रम में 7 मई 2026 को पुलिस ने ₹5 हजार के इनामी आरोपी आदित्य उर्फ बिल्लू पुत्र राजवीर निवासी सांघी, थाना सदर, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल मान,कांस्टेबल सुधीर कुमार,कांस्टेबल मोहम्मद आमिर।

Back to top button
error: Content is protected !!