A2Z सभी खबर सभी जिले की

320 करोड़ की लागत से बनने वाले जरीब चौकी रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद रमेश अवस्थी ने किया भूमि पूजन

कानपुर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम : रमेश अवस्थी

*320 करोड़ की लागत से बनने वाले जरीब चौकी रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद रमेश अवस्थी ने किया भूमि पूजन*

*कानपुर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम : रमेश अवस्थी*

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ विनीत सिन्हा कानपुर नगर।

कानपुर महानगर की बहुप्रतीक्षित परियोजना जरीब चौकी चौराहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन कानपुर सांसद रमेश अवस्थी द्वारा संपन्न किया गया। लगभग 320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह रेलवे ओवर ब्रिज शहर के यातायात को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

प्रातः 11 बजे से भूमि पूजन समारोह का शुभारंभ हुआ। सीसामऊ थाने के सामने विशाल मंच तैयार किया गया था, जिसे सेतु निगम द्वारा केसरिया वस्त्रों एवं केसरिया गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंच पर जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को स्थान दिया गया था। भाजपा कानपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक भूमि पूजन समारोह के साक्षी बने।

दोपहर 12 बजे जैसे ही सांसद रमेश अवस्थी मंच पर पहुंचे, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद एवं जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। मंच से उपस्थित नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने जरीब चौकी आरओबी के भूमि पूजन के लिए सांसद रमेश अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए इसे कानपुर के विकास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

समारोह में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, रघुनंदन भदौरिया, अजय कपूर, आर.पी. कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ला एवं एनडीए संयोजक सुरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

अपने संबोधन में सांसद रमेश अवस्थी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कानपुर की जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्रेरित करता है और वह कानपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध हैं।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि यह रेलवे ओवर ब्रिज कानपुर महानगर को लंबे समय से लगने वाले भीषण जाम एवं दक्षिण-उत्तर कनेक्टिविटी की समस्या से मुक्ति दिलाएगा। उन्होंने कहा, “कानपुर की जनता ने जिस अटूट विश्वास के साथ मुझे सांसद बनाया है, मैं उनके हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहूंगा।”

दोपहर 2 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पनकी मंदिर एवं आनंदेश्वर मंदिर के महंतों के साथ-साथ क्रिश्चियन एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं की उपस्थिति ने सामाजिक समरसता एवं सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद रमेश अवस्थी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात हास्य कवि हेमंत पांडे ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया।*320 करोड़ की लागत से बनने वाले जरीब चौकी रेलवे ओवर ब्रिज का सांसद रमेश अवस्थी ने किया भूमि पूजन*

*कानपुर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम : रमेश अवस्थी*

कानपुर महानगर की बहुप्रतीक्षित परियोजना जरीब चौकी चौराहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमि पूजन कानपुर सांसद रमेश अवस्थी द्वारा संपन्न किया गया। लगभग 320 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह रेलवे ओवर ब्रिज शहर के यातायात को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

प्रातः 11 बजे से भूमि पूजन समारोह का शुभारंभ हुआ। सीसामऊ थाने के सामने विशाल मंच तैयार किया गया था, जिसे सेतु निगम द्वारा केसरिया वस्त्रों एवं केसरिया गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंच पर जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को स्थान दिया गया था। भाजपा कानपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक भूमि पूजन समारोह के साक्षी बने।

दोपहर 12 बजे जैसे ही सांसद रमेश अवस्थी मंच पर पहुंचे, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद एवं जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। मंच से उपस्थित नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने जरीब चौकी आरओबी के भूमि पूजन के लिए सांसद रमेश अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए इसे कानपुर के विकास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

समारोह में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, रघुनंदन भदौरिया, अजय कपूर, आर.पी. कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, विनोद शुक्ला, रामदेव शुक्ला एवं एनडीए संयोजक सुरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

अपने संबोधन में सांसद रमेश अवस्थी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कानपुर की जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्रेरित करता है और वह कानपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से वचनबद्ध हैं।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि यह रेलवे ओवर ब्रिज कानपुर महानगर को लंबे समय से लगने वाले भीषण जाम एवं दक्षिण-उत्तर कनेक्टिविटी की समस्या से मुक्ति दिलाएगा। उन्होंने कहा, “कानपुर की जनता ने जिस अटूट विश्वास के साथ मुझे सांसद बनाया है, मैं उनके हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहूंगा।”
दोपहर 2 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पनकी मंदिर एवं आनंदेश्वर मंदिर के महंतों के साथ-साथ क्रिश्चियन एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं की उपस्थिति ने सामाजिक समरसता एवं सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

भूमि पूजन के उपरांत क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद रमेश अवस्थी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात हास्य कवि हेमंत पांडे ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया।

Back to top button
error: Content is protected !!