वाहन मालिक, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट’ (HSRP Number plate)लगवाएं वरना होगी कार्रवाई, सरकार ने बढ़ाई डेट लाइन।पुराने वाहनों पर ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर महाराष्ट्र की सरकार ने अब तीसरी बार मोहलत दी है।
राज्य महाराष्ट्र में अपने पुराने वाहनों पर ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट’ (HSRP Number Plate) लगवाने की होड़ में लगे वाहन मालिकों को महाराष्ट्र सरकार ने अब तीसरी बार मोहलत दी है। 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर ‘एचएसआरपी’ लगवाने की प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी की जा सकती है। यह आखिरी मौका है। इसके बाद ‘एचएसआरपी’ नहीं लगवाने वाले पुराने वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई वाहन मालिक, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट’ (HSRP Number plate)लगवाएं वरना होगी कार्रवाई, सरकार ने बढ़ाई डेट लाइन।पुराने वाहनों पर ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर महाराष्ट्र की सरकार ने अब तीसरी बार मोहलत दी है।
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र में अपने पुराने वाहनों पर ‘हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट’ (HSRP Number Plate) लगवाने की होड़ में लगे वाहन मालिकों को महाराष्ट्र सरकार ने अब तीसरी बार मोहलत दी है। 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों पर ‘एचएसआरपी’ लगवाने की प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी की जा सकती है। यह आखिरी मौका है। इसके बाद ‘एचएसआरपी’ नहीं लगवाने वाले पुराने वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।महाराष्ट्र में करीब दो करोड़ पुराने वाहन।दरअसल राज्य में करीब दो करोड़ पुराने वाहन हैं। फिलहाल 23 लाख पुराने वाहनों पर ‘एचएसआरपी’ लग चुकी है। 40 लाख वाहन मालिकों ने ‘एचएसआरपी’ के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब सवा करोड़ वाहन अभी भी ‘एचएसआरपी’ के दायरे से बाहर हैं। अप्रैल 2019 के बाद पंजीकृत नए वाहनों पर डीलरों द्वारा ‘एचएसआरपी’ लगाई जा रही है।क्या आ रही दिक्कत?आवेदन करने के बावजूद पुराने वाहन मालिकों को संबंधित कंपनियों से ‘एचएसआरपी’ नहीं मिल रही है। ‘एचएसआरपी’ निर्माताओं की ओर से देरी के कारण कंपनियों को आपूर्ति धीमी है। कई फिटमेंट सेंटर बंद हो गए हैं। राज्य चालक-मालिक प्रतिनिधि महासंघ के अध्यक्ष बाबा शिंदे ने कहा कि इस समस्या को हल करने और एचएसआरपी को तुरंत उपलब्ध कराने के लिए, राज्य सरकार को ड्राइवरों को समय सीमा में विस्तार देने और संबंधित कंपनियों को बड़ी मात्रा में एचएसआरपी तैयार करने का निर्देश देने की जरूरत है।तीन सर्किलों में बांटा ऑफिस।राज्य के 60 क्षेत्रीय-उपक्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों को तीन सर्किलों में बांटा गया है। तीनों सर्किलों के लिए तीन कंपनियों मेसर्स रोसमार्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिटेड, मेसर्स रियल मेजन इंडिया लिमिटेड, मेसर्स एफटीए एचएसआरपी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है।हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट क्या है?हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाहनों की सुरक्षा और पहचान बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू की गई एक अनिवार्य नंबर प्लेट है। एचएसआरपी एक विशेष प्रकार की नंबर प्लेट है, जिस पर एक सीरियल नंबर और एक नॉन-रिमूवेबल लॉक होता है। यह नंबर प्लेट चोरी, वाहन ट्रैकिंग और अन्य सुरक्षा कारणों से महत्वपूर्ण है। भारत में सभी नए और पुराने वाहनों के लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट होना अनिवार्य है।
सेंट्रल जेल इंदौर में सर्वधर्म सद्भाव के साथ रोज़ा इफ्तार, बंदियों को दिया सदाचार का संदेश
15/03/2026
इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने रविवार को पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पांचों राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान अलग-अलग चरणों में कराया जाएगा।
15/03/2026
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों की जिला इकाइयों की सूची लगभग फाइनल कर ली है
15/03/2026
कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने किया बैठक
15/03/2026
मैहर में पानी कि किल्लत शुरू
15/03/2026
गूंजे माँ कर्मा देवी के जयकारे, विधायक लारिया ने शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा
15/03/2026
सहकारिता से ही आर्थिक उत्थान संभव- विधायक लारिया
15/03/2026
विश्वास का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोतीनगर पुलिस की कार्यवाही से पहुंचा जेल
15/03/2026
गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने घरों, संस्थाओं, कार्यालय में रखे सकोरे
15/03/2026
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन समारोह पूर्वक हुआ सम्पन्न हुआ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!