A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगरताज़ा खबरमध्यप्रदेशसुसनेर

शहीद पार्क बना असामाजिक तत्वों का अड्डा शहिद स्तंभ के पास मिली शराब की बोतले

परिसर में मिले स्तमाल किए हुवे निरोध सहित शराब की बोतलें

दीपक राठौर सुसनेर। नगर में बस स्टैंड के पास बने नगर के एक मात्र शहिद पार्क में इन दिनों असामाजिक तत्वों ने अपना अड्डा जमा रखा है अभी इस पार्क में 18 लाख 91 हजार रुपए की लागत से सौंदर्यकरण किया जा रहा है यहां रात्रि में नगर परिषद द्वारा लाइट की भी व्यवस्था नहीं की गई है जिसकी वजह से भी असामाजिक तत्वों ने यहां पैर पसार रखे है यहां नजरें डालने पर जगह जगह इस्तमाल किए गए निरोध आपको देखने को मिलेंगे।

शहीद स्तंभ के पास मिली शराब की बोतलें

इसी पार्क में शहीद स्तंभ है जिसके पास भी शराब की बोतलें पड़ी मिली देखी गई है एक ओर सरकार शहीद पर सुर्खियां बटोरने का काम करती है वहीं दूसरी ओर नगर के शहीद स्तंभ पर शराबियों ने शराब पीने का अड्डा बना लिया है ऐसे स्थानों पर जिम्मेदारों को जिम्मेदारी से ध्यान देना चाहिए जिससे शहिद स्तंभ जैसी जगह शराबियों सहित अय्याशी का अड्डा ना बन सके सुसनेर में वंदे भारत से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट ।

DEEPAK Rathore

हमारी खबर आपका विश्वास
Back to top button
error: Content is protected !!