
ङीङवाणा-कुचामन जिले की मकराना तहसील के गांव मिङकिया में अमर शहीद भंवर सिंह शेखावत की मूर्ति के अनावरण समारोह आयोजित किया गया।
शहीद भँवर सिंह शेखावत 1965 के द्वितीय युद्ध में देश सेवा में वीर गति को प्राप्त हो गये थे।
शहादत के 60 साल बाद अपनी शहीद पति की मूर्ति देखकर भावुक हुई वीरांगना पत्नी गुलाब कंवर
उनके मूल निवास मिङकिया में उनकी मूर्ति अनावरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित कई गणमान्य समाज सेवकों ने हिस्सा लेकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, विधायक प्रेम सिंह जी बाजोर सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




