सगमा प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने शुक्रवार को बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी राम निवास मिर्धा को आवेदन देकर संगमा प्रखंड की कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निदान की मांग की। प्रमुख ने आवेदन में बताया कि मनरेगा समेत कई विकास योजनाओं का संचालन सरकारी नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है। मनरेगा एक श्रमिक आधारित योजना है. लेकिन यहां मशीनों से कार्य कराया जा रहा है. जिससे मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और पलायन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सगमा प्रखंड में पूर्णकालिक अंचलाधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की स्थायी नियुक्ति नहीं होने के कारण आम लोगों को अपने कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। इससे विकास कार्य भी ठप पड़ गए हैं। वहीं, पंचायत समिति सदस्यों द्वारा स्वीकृत 15वें वित्त आयोग के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं का भुगतान तीन माह से लंबित है। इसके लिए समिति सदस्य लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। प्रमुख ने एसडीओ से अनुरोध किया कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। आवेदन प्राप्त करने के बाद एसडीओ राम निवास मिर्धा ने जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपप्रमुख अर्जुन पासवान, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विकास से कोसों दूर सगमा प्रखंड — जनता पूछ रही, “आखिर कब बदलेगी सगमा की तस्वीर?”
10/05/2026
: चौमूं के सामोद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
10/05/2026
रात्रि चौपाल में कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना*
10/05/2026
मीरजापुर पुलिस थाना अदलहाट व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार (वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता)-
10/05/2026
आज गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिंघापुर मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाl
10/05/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई, गयाजी मे 11मई 2026(सोमबार )को लगेगा रोजगार शिविर l
10/05/2026
लखीमपुर खीरी: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी, एक ही दिन में कटे 207 चालान
10/05/2026
RSS के शताब्दी वर्ष में अधिवक्ता परिषद का आयोजन
10/05/2026
शाहपुर की घटना प्रशासनिक विफलता और शराब माफियाओं के आतंक का परिणाम है – भूपेंद्र सिंह मोहासा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!