

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩
अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर मध्य प्रदेश 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️
9756737560 = 9756737560
*सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनीता सिंह द्वारा राजकीय संरक्षण गृह (महिला), आगरा का किया गया निरीक्षण।*
संस्था में निवासरत संवासनियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा,दैनिक योगा (मेडिटेशन), तथा संस्थान की समुचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के दिए निर्देश।
आगरा. 31.01.2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, श्री संजय कुमार मलिक महोदय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31.01.2026 को राजकीय संरक्षण गृह (महिला) आगरा का विनीता सिंह,सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्था में निवासरत संवासनियों का चिकित्सक/डॉक्टर के द्वारा संस्थान में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा था। विनीता सिंह, सचिव(पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के द्वारा संस्थान में निवासरत संवासनियों के कक्ष एवं संवासनियों को दिए जा रहे चिकित्सा उपचार, संस्थान की साफ-सफाई व पढ़ाई लिखाई, इत्यादि के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रभारी अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि संस्था में निवासरत संवासनियों के सर्वांगीण विकास के लिए के पढ़ाई लिखाई, दैनिक योगा (मेडिटेशन), इत्यादि के सम्बन्ध में विशेष ध्यान दिये जाने तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दुरुस्त कराए जाने व संस्थान की समुचित साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी संवासनियों को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता है तो उसका प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक श्रीमती कंचन वर्मा व संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






