
समूह सखी मॉड्यूल एक के प्रशिक्षण में पहुंचे उपनिदेशक (आचार्य), दिए दिशा निर्देश
-फिल्म, समूह चर्चा, रोल प्ले आदि के माध्यम से प्रशिक्षण जारीआसफपुर (बदायूं)। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान आसफपुर में समूह सखी मॉड्यूल एक का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के अंतर्गत जनपद के विकासखंड म्याऊं, समरेर, बिसौली, वजीरगंज, इस्लामनगर ब्लॉक की समूह सखी का प्रशिक्षण जारी है।
द्वितीय दिवस में संस्थान के उपनिदेशक आचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने आकस्मिक निरीक्षण कर समूह सखी से बार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआरपी अमित कुमार सिंह तोमर ने द्वितीय दिवस का प्रारंभ प्रार्थना से कराते हुए समूह नंबर एक के सदस्यों द्वारा रीकैप कराया। डीआरपी आई बीसीबी अमित कुमार सिंह तोमर ने म्याऊं और समरेर की समूह सखी को मॉड्यूल एक पर प्रशिक्षण देते हुए चर्चा, अभ्यास, फ्लिप बुक, फिल्म, रोल प्ले, खेल आदि के माध्यम से नियम का महत्व, स्वयं सहायता समूह के नियम, समूह के नियमों को तय करना, नियम के अनुपालन में सदस्यों पदाधिकारी की भूमिका, पांच सूत्र, स्वयं सहायता समूह बैठक की प्रक्रिया एवं चरण, बैठक में चर्चा के विभिन्न बिंदु और मुद्दों पर फिल्म आदि दिखाकर चर्चा की। समूह सखी मॉड्यूल एक का प्रशिक्षण दो बैच में दिया जा रहा है जिसमें पांच ब्लॉक के प्रतिभागी शामिल हैं। डीआरपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बिसौली, वजीरगंज, इस्लामनगर की समूह सखी को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सत्र प्रभारी एवं प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रदर्शक हरीश उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।



