A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

सांसद ढुलू महतो के गढ़ में गरजे धनबाद मेयर संजीव सिंह,कहा किसी का बीपी ना बढ़े,इसलिये रेलवे ने समाधान निकाला

सांसद ढुलू महतो के गढ़ में गरजे धनबाद मेयर संजीव सिंह,कहा किसी का बीपी ना बढ़े,इसलिये रेलवे ने समाधान निकाला

धनबाद
कतरास :-धनबाद मेयर संजीव सिंह का आभार यात्रा कतरास बाजार भगत सिंह चौक से निकाली गयी.ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ मेयर को पूरे शहर का भ्रमण करवाते हुए कतरास स्टेशन रोड तक लाया गया.रविवार की देर शाम सांसद ढुलू महतो के गढ़ में आयोजित सभा में मेयर ने कहा कि जनता ने मुझे सम्मान देकर मेयर बनाया है.रेलवे ने किसी का ब्लड प्रेशर ना बढ़ जाये.इसलिये दवा दे कर उसका समाधान निकाला.कहा कि कुछ लोग मेरी लोकप्रियता देख रोके थे.लेकिन लोकप्रियता ना जाने से बढ़ गयी.कतरास इलाके में जलजमाव,जाम,जलसंकट से जल्द ही निजात मिलेगी. जल्द ही योजना धरातल पर उतारा जायेगा. मौके पर डिप्टी मेयर अरुण चौहान,पार्षद डॉ मधुमाला, रागिनी विनायक गुप्ता,निरुपमा देवी,छोटू सिंह,जय कुमार,मुखिया गिरजा देवी, प्रभात मिश्रा, विनय सिंह आदि थे.

Back to top button
error: Content is protected !!