A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरदेशनई दिल्लीबिहारसीवान

साइबर कैफे जाने की नहीं होगी जरूरत, घर बैठे ऐसे करें वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड। 

वोटर के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान कर रहा है।

सीवान: वोटर के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान कर रहा है। बता दे की लोकसभा चुनाव के पूर्व ही सीवान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया हुआ है। 18 साल पूरा कर लेने वाले कई नए मतदाता जुड़े हैं जिनकी मतदाता पहचान पत्र अभी नहीं मिली है।

 

मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद मतदाताओं का डाक के माध्यम से घर पर मतदाता पहचान पत्र पहुंच जाता है। वैसे मतदाता जिनका अभी तक पहचान, पता घर तक डाक के माध्यम से नहीं पहुंचा है, वह अब भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। voter.eci.gov.in वेबसाइट विज़िट कर आसानी से मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड किया सकता है।

 

सीवान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहेल अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन ईपिक (फोटो युक्त पहचान पत्र) डाउनलोड करने के बाद स्मार्ट कार्ड के लिए भी मतदाता अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही आगे जानकारी देते हुए बताया कि वैसे मतदाता जिनका कार्ड काफी पुराना हो गया है, या फट गया, गुम हो गया है, उस स्थिति में भी मतदाता ईपिक नंबर से फॉर्म संख्या-8 भरना होगा और उसे अपने बीएलओ को जमा करना होगा। फॉर्म-8 भरने वाले मतदाता को नया ईपिक नंबर दिया जाएगा। उन्हें डाक के माध्यम से घर पर स्मार्ट कार्ड भेज दिया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है।

 

 

 

डाउनलोड करने समझे प्रक्रिया

 

 

 

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) पर विजिट करना होगा। अब होम पेज पर ही E-Epic Download के ऑप्शन पर टैप करना होगा। यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी या EPIC no की जानकारी भरनी होगी। पासवर्ड और कैप्चा के साथ Request OTP पर टैप करना होगा। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा। अब डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने के लिए download e-EPIC पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के साथ ही आपके लैपटॉप, पीसी पर PDF फॉर्मेट में आपका डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड हो जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!