A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

सायबर जागरूकता अभियान के तहत स्कूली छात्राओं कों दिया गया सायबर फ्रॉड की विस्तृत जानकारी…. थाना भटगांव

 सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे //  जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी विजय ठाकुर बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 15.10.2024 को भटगांव थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में व साइबर प्रभारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं उनकी टीम द्वारा कन्या शाला स्कूल भटगांव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्कूली छात्राओं व शिक्षकगणों के उपस्थिती में ऑनलाइन फ्रॉड सायबर फ्राड जागरूकता अभियान के तहत डायल 1930 के उपयोगिता व सोसल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग के बारे मेंविस्तृत जानकारी दी गई । पहले ओटीपी पूछ कर ठगी करने की शिकायतें ज्यादा आती थी लेकिन वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटारशन, और शेयर मार्केटिंग ऑनलाइन ट्रेडिंग,यातायात के संबंध में, अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी गई । जिसमें महिलाएं अपनी गोपनीय शिकायतें पुलिस तक सीधे पहुंचा सकती हैं, इत्यादि के संबंध में जागरूक कर जानकारी दी गई और सामुदायिक पुलिसिंग के तहत उपस्थित बच्चों को 100 मीटर दौड़, स्लो साईकिल रेस जैसे आयोजन किया गया । जिसमें स्कूली बच्चियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । स्लो सायकल रेस मे प्रथम स्थान नेहा साहू द्वितीय दीप्ति साहू तृतीय काजल साहू, फर्राटा दौड़ में प्रथम दुजकुमारी २.गौरी ३.काजल स्थान प्राप्त किये। प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड व कॉपी पेन एवं नगद राशि से पुरुस्कृत किया गया ।

7

Back to top button
error: Content is protected !!