A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

साहिबगंज से दो पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ में चार मेडल से हुए सम्मानित

एसपी व थाना प्रभारी ने दी बधाई

हसनैन अंसारी को सम्मानित करते अधिकारीयों

ब्यूरो चीफ पृथ्वीराज सरकार

साहिबगंज : पाकुड़ जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडलीय स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का समापन शुक्रवार को हो गया।इस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र सिन्हा,जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, गोड्डा जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार व पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में साहिबगंज जिला के दो पुलिस पदाधिकारीयों ने कुल चार पद जीत हासिल की।इधर राधानगर थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक हसनैन अंसारी ने फॉरेंसिक साइंस (लिखित) में कांस्य,मेडिको लीगल (ओरल) में सिल्वर और सीआई, लॉ, रूल्स, प्रोसीजर व कोर्ट जजमेंट में कांस्य पद जीते हैं। इसी प्रकार जिले से एक और एएसआई अरविंद कुमार दास ने ऑब्जर्वेशन टेस्ट में सिल्वर पद हासिल की हैं।वही अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से हसनैन अंसारी को तीन मेडल तथा अरविंद कुमार दास को एक मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।दोनों को अब राज्य स्तरीय मीट में हिस्सा लेंगे।साहिबगंज जिले के दोनों पुलिस पदाधिकारी की इस उपलब्धि पर एसपी अमित कुमार सिंह ने बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर करने की कामना की है।साथ ही हसनैन अंसारी को राधानगर थाना थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के साथ सभी कर्मी व स्थानीय लोगों ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

Back to top button
error: Content is protected !!