मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: रात्रि जन चौपाल में लापरवाही मिलने पर आशा और एएनएम की सेवा समाप्ति के निर्देश ।

Oplus_131072
Oplus_131072

 

सिंगरौली: कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: रात्रि जन चौपाल में लापरवाही मिलने पर आशा और एएनएम की सेवा समाप्ति के निर्देश ।

वहीं संबंधित क्षेत्र के सीएचओ पर कार्यवाही किया जाने के दिए निर्देश।

सिंगरौली, 16 मई 2026 / कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में माडा उपखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत जीर में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं का मौकों पर ही निराकरण करना था। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और एएनएम गांव में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहती हैं। उनके द्वारा गर्भवती महिलाओं का न तो समय पर चिन्हांकन किया जा रहा है और न ही एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) कर अनमोल पोर्टल पर उनका रजिस्ट्रेशन दर्ज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि इस घोर लापरवाही के कारण हाई रिस्क प्रेगनेंसी (उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था) के मामलों की पहचान भी समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य पर संकट मंडरा रहा है।

ग्रामीणों की इस गंभीर शिकायत पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विभाग में इस तरह की लापरवाही को अक्षम्य मानते हुए संबंधित आशा और एएनएम की सेवा तत्काल समाप्त करने के निर्देश  दिए। तथा संबंधित क्षेत्र के सीएचओ पर कार्यवाही किया जाने के दिए निर्देश। इसके साथ ही कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि कल ही ग्राम पंचायत जीर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए। इस शिविर में गांव की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत चिन्हांकन कर उनकी आवश्यक एएनसी जांच पूरी की जाए और तत्काल अनमोल पोर्टल पर उनका विवरण दर्ज कराया जाए ताकि कोई भी पात्र महिला स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!