A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर: पति की दरिंदगी, पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

चेहरा काला पड़ा, हाथ टूटा; प्राइवेट पार्ट पर चोट, हालत गंभीर

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र में घरेलू हिंसा की दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को लाठी-डंडों और जूतों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार हुई पिटाई से महिला का चेहरा सूजकर काला पड़ गया तथा उसका एक हाथ भी टूट गया। आरोप है कि पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी डंडे से वार किया, जिसके चलते उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

 

घायल महिला को पहले लोटन सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर हालत बिगड़ने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला बेहोशी की हालत में है और इलाज जारी है।

 

पीड़िता मूल रूप से महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों का कहना है कि पति आए दिन उसे मारता-पीटता और प्रताड़ित करता था। इससे तंग आकर वह मायके चली गई थी, लेकिन 16 नवंबर को सुलह के बाद ससुराल लौटी। परिजनों के अनुसार अगले ही दिन, 17 नवंबर की रात, पति ने फिर से क्रूरता दिखाते हुए उसे बुरी तरह पीट दिया।

 

पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 308 के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जा

एगा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!