A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

सुनेत्रा पवार जी महाराष्ट्र राज्य की उप मुख्यमंत्री बनीं

सुनेत्रा पवार जी महाराष्ट्र की पहली उप मुख्यमंत्री बनीं

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 31 जनवरी 2026

=====> स्व• अजित पवार जी की पत्नि सुनेत्रा पवार जी ने आज शनिवार 31 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली हैं। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र राज्य की पहली महिला उप मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने लोकभवन मे आज शाम पांच बजे सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब बारह मिनट तक चला। शपथ ग्रहण से पूर्व एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण से पूर्व सुनेत्रा जी ने राज्यसभा सांसद के पद से त्यागपत्र दे दिया था। मालूम हो कि आज से चार दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत हो गई। अजित पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री थे, उनके मौत के बाद यह पद खाली हो गया था। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार शरद पवार जी इस शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। सुनेत्रा पवार जी वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव महाराष्ट्र के बारामती से लड़ा और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से यह चुनाव हार गई थीं। 18 जून 2024 को वह निर्विरोध राज्यसभा की सांसद चुनी गई। अब आज से सुनेत्रा पवार जी महाराष्ट्र राज्य की उप मुख्यमंत्री होंगी सुनेत्रा पवार जी अजित पवार की धर्मपत्नी हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!