ग्राम पंचायत ईकरी की लापरवाही से अत्यधिक जलभराव के कारण स्कूल के बच्चो एवं अन्य ग्रामीण लोगो का निकास पूर्णता अवरुद्ध है ग्राम ईकरी में मुलायम सिंह की चौपाल से अलापुर को जाने वाली रास्ता अत्यधिक जलभराव कीचड़ के कारण बहुत अधिक संख्या में मच्छर है जिससे बीमारी फैलने की संभावना है और सभी लोगो का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध है इसकी सूचना कई बार ग्राम प्रधान और सचिव को दी गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उपरोक्त मामले में ऐसी स्थिति बनी हुई है स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को और अन्य लोगो को कीचड़ में घुसकर निकालना पड़ता है स्थिति बद से बदतर हो गई है निकट भविष्य में यदि सड़क का निर्माण नही कराया गया तो ग्रामीणों का जीवन खतरें में पहुंचने की प्रबल संभावना है रिपोर्टर यादेश
2,509 Less than a minute






