A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोटाराजस्थानसबसे हाल की खबरें
Trending

स्पीकर बिरला के प्रयासों से बूंदी जिले को मिली बड़ी सौगात

बून्दी, 20 जून। बून्दी जिले के ग्रामीण अंचल में एक मजबूत सड़क नेटवर्क स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप जिले के बूंदी और केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्रों में बजट घोषणा 2025-26 के तहत कुल 15 करोड़ की लागत से 12 मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों की कुल लंबाई 35.65 किलोमीटर होगी, जिससे लगभग 37 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

बूंदी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कुल 7 संपर्क सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। छाट का खेड़ा से लाम्बाखोह तक 1.65 किमी (1 करोड़), सुवासा से लाडपुर तक 4.00 किमी (1.60 करोड़), लाम्बाखोह से पटपडिया तक 1.00 किमी (60 लाख), ठीकरिया चारणान से अंथड़ा तक 1.00 किमी (40 लाख), सांवलपुरा चौराहे से गांव तक 1.50 किमी (60 लाख), ग्राम देहित से चांदनहेली फाटक तक 1.00 किमी (60 लाख) और गरडदा से पलका तक 9.00 किमी (3.15 करोड़) की सड़कों से इस क्षेत्र के 25,963 नागरिकों को आवागमन, कृषि और अन्य सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा।

 

केशवरायपाटन में 5 सड़कों को मिली स्वीकृति

केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क संपर्क को मजबूती देने के लिए 5 नॉन पेचेबल सड़कों को मंजूरी दी गई है। इनमें कंवरपुरा से बाकेश्वर महादेव तक 1.50 किमी (60 लाख), चाणद कलां अप्रोच रोड 3.00 किमी (1.20 करोड़), नवलपुरा से अरन्या तक 1.50 किमी (60 लाख), बोरदा काछियां से बाजड़ली धरावण रोड 7.50 किमी (2.75 करोड़) और जरखोदा से फतेहगंज तक 3.00 किमी (1.90 करोड़) की सड़कों से 10,586 ग्रामीणों को आवागमन और क्षेत्रीय विकास में राहत मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!