कोरियाछत्तीसगढ़

*स्वामी आत्मानंद स्कूल की डगर नहीं है आसान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का कहां है ध्यान*

*स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के लिए कीचड़ भरा रास्ता बना मुसीबत*

वीडियो – कोरिया: तहसील सोनहत में हुई लगातार बारिश ने जहां एक ओर मौसम सुहावना किया है, वहीं दूसरी ओर इसने कई समस्याओं को भी जन्म दिया है। सोनहत स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने का रास्ता इन दिनों कीचड़ और गड्ढों से भर गया है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के कारण आए दिन छोटे बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। उनके कपड़े और स्कूल बैग गंदे हो जाते हैं, जिससे उन्हें पूरे दिन असहज महसूस करना पड़ता है। इतना ही नहीं, यह रास्ता दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा है, जिससे अभिभावक भी चिंतित हैं।

 

इतना ही नहीं सोनहत मुख्यालय की सारी सड़कों का यही हाल है । चाहे वो तहसील कार्यालय मार्ग हो ,कॉलेज पहुंच मार्ग हो या फिर शराब भट्टी मार्ग हो सभी जगह गढ़ों का अंबार है सभी सड़क भ्रष्टाचार की सूली पर सजे हैं ।आखिर कब तक लोगों को इस दुर्घटना भरी सड़कों से निजात मिलेगा।

 

स्थानीय निवासी जनार्दन गुप्ता का कहना है कि प्रशासन से कई बार इस समस्या के लिए उन्होंने पिछले जनपद सीईओ से गुहार लगाई थी कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि छात्रों और आम जनता को इस परेशानी से निजात मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!