A2Z सभी खबर सभी जिले की

हनीमून में एक और मर्डर!, रात को सैर और सुबह लाश, खुनी पत्नी ने ऐसे रची साजिश

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

Rajasthan Honeymoon Murder Case: एक बार फिर हनीमून में पति के मर्डर से सनसनी मच गई  है। जिसने मेघालय वाले हनीमून मर्डर केस की याद दिला दी। ये घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की है। जहां पर नवविवाहित जोड़े के साथ घटी इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। जहां शुरू में ये साधारण सा सड़क हादसा लग रहा था। वहीं बाद में जांच में जो खुलासा हुआ उसने सभी को हिलाकर रख दिया। पत्नी ने ही ठंडे दिमाग से इस हत्या की साजिश रची थी। इसे राजस्थान का हनीमून मर्डर भी कहा जा रहा है।

Rajasthan Honeymoon Murder Case: हनीमून में एक और मर्डर!, रात को सैर और सुबह लाश

दरअसल 30 जनवरी की शाम करीब 9 बजे पुलिस को सूचित किया गया कि रावला थाने में एक सुनसान सड़क पर एक कपल बेहोश पड़ा है। दोनों 25 साल के आशीष और उसकी 23 की पत्नी अंजू को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पति आशीष को तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तो वहीं अंजू को कम चोटें आईं।

खुनी पत्नी ने ऐसे रची साजिश

अंजू ने बताया कि वो शाम को सैर पर निकले थे। तभी एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार कर भाग गया। साथ ही सोने के गहने भी लूट कर ले गया। तुरंत ही मौके का निरीक्षण किया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। कई बातें जांच में पुलिस को संदिग्ध लगी। जहां आशीष के शरीर पर गला घोंटने और मार-पीट के निशान मिले। तो वहीं अंजू को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस को हुआ संदेह

मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि ये कोई हिट एंड रन नहीं है। बल्कि जानबूझकर किया गया हमला था। जिसके बाद अंजू के फोन रिकॉर्ड को खंगाला गया। जिसमें पता चला कि संजू नामक व्यक्ति से वो लगातार संपर्क में थी। जो कि पूर्व में उसका प्रेमी था।

पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर रचा साजिश

तीन महीने पहले आशीष और अंजू की शादी हुई। लेकिन अंजू इस रिश्ते से खुश नहीं थी। जिसके बाद वो अपने मायके चली गई। जहां उसका फिर से संजू से संपर्क हुआ। जिसके बाद दोनों ने उसके पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। संजू के साथ इस हत्या में उसके दो साथी रॉकी (रोहित) और बादल (सिद्धार्थ) भी शामिल थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!