
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शुक्रवार 06 फरवरी 2026
नागपुर ====> होली के पर्व पर रेलवे प्रशासन रेल यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए करीब 209 होली स्पेशल ट्रेनें चलायेगी। इससे रेल यात्रिओं को होली पर अपने प्रियजनों तक पहुंचने और त्योहार मनाने मे आसानी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार होली स्पेशल ट्रेनों में सामान्य अनारक्षित, एसी शयनयान , मिश्रित श्रेणी के संयोजन वाली ट्रेनें शामिल रहेंगी। जानकारी के अनुसार यह होली स्पेशल ट्रेनें मुंबई, रत्नागिरी, मुंबई नागपुर, मुंबई चिपलून मुंबई सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के लिए ट्रेनें चलाई जायेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार होली त्योहार के अवसर पर भारतीय रेलवे प्रशासन देशभर में विशेष रेल सेवाएं दिए जाने की योजना बना रही है। इन विशेष ट्रेन के शुरु किए जान से रेल यात्रियों को होली पर आने जाने के लिए यह ट्रेनें सहायक सिद्ध हो सकती है।












