
आयुष विभाग सिमडेगा की ओर से 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.श्रीमती सुभद्रा कुमारी के नेतृत्व में पूरे जिले में 21 जून को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर भवन में प्रातः काल 6:30 बजे से 8:00 तक होगी l
इस कार्य दिवस के लिए प्रखंडों के cho के नेतृत्व में आयुष आरोग्य मंदिर में भी संपन्न होगी इसके लिए आज 19 तारीख को एक प्रभात रैली जन जागरूकता रैली निकल गई जिसमें cho,प्रशिक्षक,प्रशिक्षिकाएं,
सहिया दीदी, सफाई कर्मीयों की उपस्थिति रही प्रभात रैली का नेतृत्व डॉ अरविंद विश्वकर्मा,आशीष उरांव जावेद आलम, इरफान अंसारी, खुर्शीद, मनोज कुमार, मीरा सिंह एवं योग शिक्षक जिला नोडल देवेंद्र सोनी, धर्मेंद्र कुमार पांडा, तेज नारायण सिंह, संध्या कुमारी, सोनिया सिन्हा, सावित्री देवी,सुषमा टेटे,मोनिका टोप्पो ने की जिसमे भरमन में
करें योग रहे निरोग, “घर-घर हम जाएंगे सबको योग सिखाएंगे”के नारे से पूरा जिला गूंज उठा l









