
सीसीटीवी और पैरा मिलिट्री फोर्स के साये में रहेंगी ईवीएम

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र का . मतदान के धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग , रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखवा दिया गया है । ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है । जिसमें बैरिकेडिंग , फायर सेफ्टी और सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है । जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की क्रमवार ड्यूटी लगाई गई है । उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन पंकज कुमार बताया कि ईवीएम की चक्रवार सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगा दी गई है । पहली पाली में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक , दूसरी पाली में दोपहर दो से रात 10 बजे तक व तीसरी पाली में रात 10 से सुबह छह बजे तक सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी रहेगी ।



