
मोहर्रम को लेकर बैठक , जुलूस निकालने और अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक
नरहट(नवादा ): नरहट प्रखंड में गुरुवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में मोहर्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, तजियादारों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ बैजू कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के लोगों को खासकर जनप्रतिनिधियों से त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने में सहयोग करने कि बात कही।त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था से जुड़े विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुन निराकरण का प्रयास करने का आश्वासन दिया। कहा गया कि प्रखंड के हर क्षेत्र में मोहर्रम के दौरान जुलूस निकालने और अखाड़ों में किसी प्रकार के अस्त्र-शास्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण रूप रोक रहेगा तथा सभी तजियादारों को लाइसेंस लेने की बात भी कही।इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बैठक में थानाअध्यक्ष ने सभी तजियादारों को 15 जुलाई को 11 बजे दिन में जिला अधिकारी का प्रोग्राम अकबरपुर में शामिल होने की बात कही गई।तथा सभी तजियादारों ने अपनी अपनी बात को वारिकी से पदाधिकारी के आगे रखा। मौके पर एसआई मिथलेश सिंह,समाजसेवी सह ककोलत जलप्रपात विकास परिषद अध्यक्ष मसीह उद्दीन,अखिलेश यादव,शेखपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह,शमीम उद्दीन,मंजूर आलम,द्वोवारिक पंडित,कमरू उद्दीन,मो.मुस्तुफा,मो.गुड्डू आलम,सोना सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।













