A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबररायपुर

श्री सुदर्शन संस्थानम् में कल होगा ध्वजारोहण

 

गुलशन साहू की रिपोर्ट

रायपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज द्वारा संस्थापित श्रीसुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम रावांभाठा रायपुर में प्रात : आठ बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। जिसमें पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी के प्रांतीय पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं सावन पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर आश्रम परिसर में ही प्रभात फेरी निकाली जायेगी और भजन – संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी होगा। प्रांतीय कार्यालय ने इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इसकी जानकारी श्रीसुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम / मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!