A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

विशाल कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व रमन सिंह भी शामिल हुए

विशाल कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व रमन सिंह भी शामिल हुए


महासमुंद/रायपुर:- राजधानी रायपुर में आज विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमन सिंह एवं विधायक श्री राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेश मूणत और विधायक श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। और प्रदेशवासियों की मनोकामना पूरी होने व सुख शांति, समृद्धि की कामना करते हुए सभी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

सनत कुमार दास
रिपोर्टर महासमुंद
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज”

Back to top button
error: Content is protected !!