
भोजपुर दौरे पर आये प्रशान्त किशोर ने की प्रेस वार्ता कहा जन सुराज की लड़ाई एनडीए से
आरा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर भोजपुर जिले के आरा मुख्यालय पहुँचे जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने भव्य तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। सबसे पहले प्रशांत ने आरा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी 5 मिनट भी समाजवाद पर बोल नहीं सकते। यदि वह 10 दिन ट्यूशन कर लें फिर भी कैमरे पर नहीं बता सकते की समाजवाद क्या है? बिहार का यह दुर्भाग्य है की पिछले 30 वर्षो से उनको नेता बनाए रखा है जिनको न तो भाषा का ज्ञान है और न ही विषय की कोई समझ है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उन्हें ही आप ज़मीनी नेता बताते हैं।वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंजिनियर है तो हमने यह मान लिया की वही पुरे बिहार मे सबसे ज्यादा समझदार व्यक्ति है पर यह सच नहीं है। जहाँ बुद्ध-महावीर पैदा हुए, वहाँ हर गाँव में नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़े लिखे और समझदार लोग रहते हैं।इसलिए जरुरत है की हमें गाँव-गाँव से समझदार व्यक्ति को ढूंढ कर उन्हें राजनीति में आने का मौका देना चाहिए।प्रेस वार्ता के पश्चात प्रशांत किशोर ग्रीन हेवन रिसॉर्ट में जन सुराज के संस्थापक सदस्यों के साथ बैठक कर जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए। उसके बाद पीरो प्रखण्ड में जनता से मिल कर उनकी समस्यों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सुझाव दिए। वहीं रात्रि में आरा के प्रबुद्ध और बुद्धिजीवियों के साथ कई विन्दुओं पर विचार विमर्श किया।