A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले मे महिला संबाद संपन्न हुआ, 60दिन चला महिला संबाद l

सफलता पूर्ण संपन्न हुआ जिले 3167 स्थानों पर महिला संवाद, 592159 अधिक महिलाओं ने भाग लिया
(आज जिले में महिला संवाद संपन्न हुआ, 60 दिन चला महिला संवाद )

जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न ग्रामों में 3167 स्थानों पर महिला संवाद आज संपन्न हुआ जिसमें भाग ले 592159 अधिक महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, 42428 से अधिक पुरुषों ने भी इन संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कुल 634345 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से दो पालियों में संचालित हुआ और आज 16 जून 2025 को समाप्त हुआ। कुछ प्रखंडों जैसे अतरी, नीमचक बथानी, पैइया शेरघाटी, मोहरा आदि में में कार्यकम पहले ही समाप्त हो चूका था। बोधगया, चंदौती, कोंच, बाराचट्टी, टेकरी, बेलागंज आदि में आज समाप्त हुआ है। बेलागंज प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के अंतर्गत पृथ्वी संकुल संघ के तेजस्वी ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवादकार्यक्रम में राज्य कायार्लय से राज्य वित्त प्रबंधक श्री सूर्यकांत शर्मा, जिला कार्यालय से प्रखंड मेंटर कुंदन कुमार एवं अन्य प्रतिनिधि जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार अलग-अलग जगह अधिकारीयों, परियोजना कर्मियों एवं दीदियों ने हिस्सा लिए।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं को जानकरी दी गई है। योजनाओं की व्यापक जानकारी पहुँचाने के लिए डिजिटल स्क्रीन युक्त विशेष वाहनों के माध्यम से फ़िल्मों का प्रदर्शन किया गया। लेफलेट्स 31 से अधिक सरकारी योजनाओं की जानकारी युक्त लीफलेट्स एवं मुख्यमंत्री संदेश का वितरण किया गया है। साथ ही विभिन्न जानकरी पर चर्चा एवं लीफलेट्स को पढ़कर भी सुनाया गया है।महिलाओं द्वारा भी इसमें सक्रीय भागीदारी दिखाई है। उन्होंने अपने विभिन्न अनुभवों एवं आकांक्षाओं को मंच से साझा किया है। उन्होंने निःसंकोच अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया है। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं की सराहना की गई है।

प्रबंधक सामाजिक विकास श्री राकेश कुमार ने बताया कि अनेक सतरंगी आकांक्षाओं को भी प्रभावी रूप से मंच से रखा गया है। इन आकांक्षाओं में नल-जल, नाली-गली, सामुदायिक भवन, जीविका भवन, विद्यालय, पुस्तकालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोजगार और पेंशन में वृद्धि जैसी बुनियादी सुविधाओं की माँग प्रमुखता से देखि गई। साथ ही, सोलर स्ट्रीट लाइट, बच्चों के खेल के मैदान, पशु चिकित्सालय, वृद्ध, विकलांग एवं विधवा पेंशन में वृद्धि और स्वयं सहायता समूह स्तर पर ऋण की ब्याज दर 4% तक सालाना करने जैसी सामाजिक आवश्यकताओं के लिए भी अपनी आकांक्षा व्यक्त की है। इन आकांक्षाओं को ऐप के माध्यम से संकलित कर संबंधित विभागों को भेजने की व्यवस्था की गई है, ताकि इनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। 88,000 से अधिक महिलाओं अपनी विभिन्न प्रकार की आकांक्षाओं को दर्ज कराया है। आकांक्षाओं को एप के माध्यम से संकलित कर समाधान हेतु विभगों को भेजा जा रहा है।

महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक का आयोजन किया गया। उनके द्वारा आर्थिक उन्नति के प्रयास एवं सहयोग हेतु संकल्प लिया गया। इसने सामुदायिक जगृति उत्पन्न की। महिला संवाद के दौरान महिलाओं ने खूब मुखर होकर अपनी बातों को रखा। उन्होंने इसे एक उत्सव की तरह मनाया। अपनी अभिवक्ति के माध्यम के रूप में उन्होंने इसमें लोक गीत का गायन कर अपनी बातों की अभिवक्ति की। महिलाओं की समझाया एवं समाधान किन बात की। नशा, हिंसा एवं दहेज़ प्रथा पर कटाक्ष किया। महिलाओं को एक मंच देकर जागरूकता फैलाने में महिला संवाद ने अहम भमिका निभाई। साथ ही विभिन्न विभाग एवं अधिकारयों तक अपनी बात पहुंचाई। महिलाओं की सक्रीय भागीदारी से उनकी सामुदायिक

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!