[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम आयोजित, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा के मकरोनिया ग्रामीण मंडल में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम मोहन पैलेस,कर्रापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठजन, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, सरपंच, पाषर्दगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में मजबूत शक्ति बन रहा है। उनके कार्यकाल के 11 वर्षों में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंची है। सरकार ने हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए योजना बनाई है।‌उन्होंने आगे कहा कि संकल्प से सिद्धि केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत को सुव्यस्थित करने का प्रण है। इसमें उत्तम शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, जन सुविधाओं का विस्तार,आंतरिक और बाह्य सुरक्षा शामिल है। भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में यह अभियान एक कदम है। स्वच्छ वार्ड, गांव और शहर बनाकर भाजपा जनप्रतिनिधि विकसित भारत की दिशा में योगदान दे सकते हैं।

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!