A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनमौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

गढ़वा में पंकज कुमार गिरी ने संभाला सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय का पदभार

गढ़वा जिले में प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक अहम कदम उठाया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा . गढ़वा जिले में प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक अहम कदम उठाया गया। झारखंड नियोजन सेवा के अधिकारी पंकज कुमार गिरी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय, गढ़वा का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के बाद का संकल्प

 

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री गिरी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य फोकस जिले की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों तक योजनाओं के लाभसुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

आमजन तक पहुंचेगी सटीक जानकारी

श्री गिरी ने कहा,

हमारा प्रयास रहेगा कि शासन की योजनाओं और नीतियों की सटीक एवं समयबद्ध जानकारी आमजन तक पहुंचे। सूचना का प्रवाह जितना बेहतर होगा, उतना ही नागरिक लाभान्वित होंगे।

स्वागत और सहयोग का संकल्प

इस अवसर पर कार्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने नए सहायक निदेशक का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे समन्वयपूर्ण ढंग से कार्य करेंगे और जिले के विकास में सहयोग देंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!