श्री श्री 1008 माँ मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ — पाँच दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान
25 फरवरी 2026 (बुधवार) से 01 मार्च 2026 (रविवार) तक
गया जी। माहुरी वैश्य मंडल, गोसाईबाग, गया जी के तत्वावधान में श्री श्री 1008 माँ मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ दिनांक 25 फरवरी 2026 (बुधवार) से भव्य रूप से होने जा रहा है, जो 01 मार्च 2026 (रविवार) तक पाँच दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान के रूप में संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर एवं आसपास के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाने तथा पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया गया है।
25 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य जलयात्रा (जल उठाव) निकाली जाएगी। जलयात्रा माहुरी वैश्य मंडल, गोसाईबाग (गुरुद्वारा रोड) से प्रारंभ होकर बाटा मोड़, टेकारी रोड, गोल पत्थर, जी.बी. रोड, कोतवाली चौराहा, टावर चौक, रमना रोड होते हुए पितामहेश्वर घाट पहुँचेगी। वहाँ माँ गंगा के पावन जल का विधिवत पूजन कर जल संग्रह किया जाएगा। तत्पश्चात जलयात्रा वापसी मार्ग से पितामहेश्वर, जेनिथ स्टूडियो, जी.बी. रोड, कोतवाली, आजाद पार्क, ए.एन. रोड, गुरुद्वारा रोड होते हुए पुनः माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाईबाग पहुँचेगी।
इसी दिन से धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा, जिसमें मंडप प्रवेश, शतचंडी पाठ आरंभ, कर्मकुटी जलाधिवास एवं प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से नियमित पूजन-अर्चन किया जाएगा।
26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना के साथ अरणी मंथन एवं अन्नाधिवास की विधि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगी।
27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को भव्य नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा माहुरी वैश्य मंडल, गुरुद्वारा रोड से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, बाटा मोड़, जी.बी. रोड, ए.एन. रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा रोड से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाईबाग पहुँचेगी। नगर भ्रमण के दौरान आकर्षक झांकियाँ, ध्वज-पताका, भजन-कीर्तन एवं जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
28 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 7 बजे से मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा, जिसमें तत्व न्यास, प्रतिमा न्यास एवं श्री श्री 1008 माँ मथुरासिनी की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
01 मार्च 2026 (रविवार) को पूर्णाहुति समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य पूजा एवं शृंगार, हवन पूर्णाहुति, कन्या पूजन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा। साथ ही प्रतिदिन संध्या 7 बजे से प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा।
माहुरी वैश्य परिवार एवं आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं समाज के सभी वर्गों से विनम्र निवेदन किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस भव्य एवं ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार श्री श्री 1008 माँ मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ — पाँच दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान
25 फरवरी 2026 (बुधवार) से 01 मार्च 2026 (रविवार) तक
गया जी। माहुरी वैश्य मंडल, गोसाईबाग, गया जी के तत्वावधान में श्री श्री 1008 माँ मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ दिनांक 25 फरवरी 2026 (बुधवार) से भव्य रूप से होने जा रहा है, जो 01 मार्च 2026 (रविवार) तक पाँच दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान के रूप में संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर एवं आसपास के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाने तथा पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया गया है।
25 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य जलयात्रा (जल उठाव) निकाली जाएगी। जलयात्रा माहुरी वैश्य मंडल, गोसाईबाग (गुरुद्वारा रोड) से प्रारंभ होकर बाटा मोड़, टेकारी रोड, गोल पत्थर, जी.बी. रोड, कोतवाली चौराहा, टावर चौक, रमना रोड होते हुए पितामहेश्वर घाट पहुँचेगी। वहाँ माँ गंगा के पावन जल का विधिवत पूजन कर जल संग्रह किया जाएगा। तत्पश्चात जलयात्रा वापसी मार्ग से पितामहेश्वर, जेनिथ स्टूडियो, जी.बी. रोड, कोतवाली, आजाद पार्क, ए.एन. रोड, गुरुद्वारा रोड होते हुए पुनः माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाईबाग पहुँचेगी।
इसी दिन से धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा, जिसमें मंडप प्रवेश, शतचंडी पाठ आरंभ, कर्मकुटी जलाधिवास एवं प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से नियमित पूजन-अर्चन किया जाएगा।
26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना के साथ अरणी मंथन एवं अन्नाधिवास की विधि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगी।
27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को भव्य नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा माहुरी वैश्य मंडल, गुरुद्वारा रोड से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, बाटा मोड़, जी.बी. रोड, ए.एन. रोड होते हुए पुनः गुरुद्वारा रोड से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाईबाग पहुँचेगी। नगर भ्रमण के दौरान आकर्षक झांकियाँ, ध्वज-पताका, भजन-कीर्तन एवं जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
28 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 7 बजे से मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा, जिसमें तत्व न्यास, प्रतिमा न्यास एवं श्री श्री 1008 माँ मथुरासिनी की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
01 मार्च 2026 (रविवार) को पूर्णाहुति समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य पूजा एवं शृंगार, हवन पूर्णाहुति, कन्या पूजन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा। साथ ही प्रतिदिन संध्या 7 बजे से प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा।
माहुरी वैश्य परिवार एवं आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं समाज के सभी वर्गों से विनम्र निवेदन किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस भव्य एवं ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चि करें।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़