
सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* शहर में खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव विज्ञापन पोल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार देर रात स्थानीय लोगों ने पोल पर शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चार लोग युवक को घर से अपने साथ ले गए थे और बाद में उसकी हत्या कर शव को पोल पर लटका दिया। परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।






