
सीधी। बात आश्चर्यजनक हो सकती है लेकिन सत्य है और ऐसा सत्य जिसे झुठलाया नहीं जा सकता क्योंकि सब कुछ मय दस्तावेजों के मौजूद है।
आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत करैल में रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव द्वारा ग्राम बेदो निवासी भैयालाल पिता तमखू का पहला जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-008/14 दिनांक 28 फरवरी 2006 को बनाया गया जिसमें भैया लाल की उम्र 45 वर्ष और उनका बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में होना लेख किया गया है और वही भैया लाल पिता तमखू के नाम पर ही दूसरा जॉब कार्ड उसी दिन यानी की 28 फरवरी 2006 को ही बनाया गया जिसका क्रमांक एमपी- 15-007-037-008/ 28 है जिसमें भैया लाल की उम्र 45 वर्ष से घटकर 37 वर्ष रह गई और उनका खाता मध्यांचल ग्रामीण बैंक में होना लेख किया गया है और फिर फर्जी दस्तावेज संधारण तथा गबन की कहानी वर्ष 2023 से शुरू हुई जो वर्ष 2026 तक लगातार जारी है।
पहला जॉब कार्ड-
दूसरा जॉब कार्ड-
पहले जॉब कार्ड में भैयालाल को 22 नवंबर 2023 से 7 दिसंबर 2023 तक मांग संख्या 9672 92 मास्टर रोल क्रमांक 11040 में डाक पौड निर्माण हडहा टोला बेदो में काम करना लेख किया गया है तो वहीं दूसरे जॉब कार्ड में 22 नवंबर 2023 से 7 दिसंबर 2023 तक ही भैयालाल को मांग संख्या 9672 93 मास्टर रोल क्रमांक 11040 में उसी काम में फिर से काम करना लेख किया गया है।
20 दिसंबर 2024 से 27 दिसंबर 2024 तक मांग संख्या 8366 49 मास्टर रोल क्रमांक 10484 पर पहले जॉब कार्ड में भैया लाल मुकेश यादव निवासी मछरकटा के खेत तालाब में काम कर रहे है और दूसरे जॉब कार्ड में भी इसी 22 दिसंबर 2024 से 27 दिसंबर 2024 तक लेकिन मांग संख्या 836658 और मास्टर रोल क्रमांक 10 485 पर इसी काम में यानी की मछरकटा निवासी मुकेश यादव के खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं ।
पहले जॉब कार्ड में भैयालाल 22 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक मांग संख्या 7587 38 मास्टर रोल क्रमांक 9064 में और 6 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक मांग संख्या 80 2500 मास्टर रोल क्रमांक 9878 में खारिया नाला करैल में बना रहे स्टाप डैम में काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दूसरे जॉब कार्ड में भी इसी काम में उसी तारीख यानी कि 22 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक मांग संख्या 7587 51 मास्टर रोल क्रमांक 9065 और 6 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक मांग संख्या 802513 मास्टर रोड क्रमांक 9879 पर करैल के खारिया नाला में बन रहे स्टाप डैम में ही काम कर रहे हैं।
पहले जॉब कार्ड में भैया लाल मांग संख्या 678803 मास्टर रोल क्रमांक 8294 पर 22 अक्टूबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तक और मास्टर रोल क्रमांक 8295 में 29 अक्टूबर 2024 से 8 नवंबर 2024 तक रत्नेश्वर यादव के खेत में वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं और दूसरे जॉब कार्ड में मांग संख्या 6788 12 मास्टर रोल क्रमांक 8297 पर 29 अक्टूबर 2024 से 8 नवंबर 2024 तक विशेषर सिंह के खेत में फलोद्यान योजना में कार्यरत हैं।
भैयालाल पहले जॉब कार्ड में 29 अगस्त 2024 से 13 सितंबर 2024 तक मांग संख्या 580 920 मास्टर रोल क्रमांक 7104 पर चंद्रबली सिंह के खेत में फलोद्यान योजना के तहत कार्य कर रहे हैं और दूसरे जॉब कार्ड में 29 अगस्त 2024 से 13 सितंबर 2024 तक ही सोभनाथ यादव के खेत में फलोद्यान योजना के तहत काम कर रहे हैं।
पहले जॉब कार्ड में भैया लाल 5 जून 2024 से 20 जून 2024 तक मांग संख्या 28 32 60 मास्टर रोल क्रमांक 4426 पर केरहा नाला में डीएप्रान निर्माण में काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरे जॉब कार्ड में भी 5 जून 2024 से 20 जून 2024 तक मांग संख्या 28 32 77 मास्टर रोल क्रमांक 4427 पर उसी डीएप्रान निर्माण में कार्यरत हैं।
पहले जॉब कार्ड में 14 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक मांग संख्या 61094 मास्टर रोल क्रमांक 765 में भैयालाल कजरकुंडी नाला बेदो में पाक पार्कोलेशन टैंक निर्माण में काम कर रहे हैं तो दूसरे जॉब कार्ड में 14 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक ही लेकिन मांग संख्या 61104 और मास्टर रोल क्रमांक 766 में उसी पार्कोलेशन टैंक के निर्माण में लगे हुए हैं।
पहले जॉब कार्ड में भैया लाल 21 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025 तक मांग संख्या 88864 मास्टर रोल क्रमांक 1127 पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास क्रमांक एमपी 105704834 में काम कर रहे हैं तो वही दूसरे जॉब कार्ड में 21 अप्रैल 2025 से 27 अप्रैल 2025 तक ही मांग संख्या 88 875 और मास्टर रोल क्रमांक 1129 पर लेकिन प्रधानमंत्री आवास क्रमांक एमपी 1060 12342 में काम कर रहे हैं।
भैया लाल पहले जॉब कार्ड में 28 अप्रैल 2025 से 4 मई 2025 तक मांग संख्या 120 113 मास्टर रोल क्रमांक 15 28 पर शिवचरण सिंह के खेत में खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दूसरे जॉब कार्ड में 28 अप्रैल 2025 से 4 मई 2025 तक ही मांग संख्या 120 128 मास्टर रोल क्रमांक 15 29 पर शिवचरण सिंह के खेत में ही खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं।
5 मई 2025 से 18 मई 2025 तक मांग संख्या 1572 15 मास्टर रोल क्रमांक 2195 पर पहले जॉब कार्ड में भैया लाल शिवचरण अगरिया के खेत में खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरे जॉब कार्ड में 5 मई 2025 से 18 मई 2025 तक ही मांग संख्या 1572 29 और मास्टर रोल क्रमांक 2195 पर ही शिवचरण अगरिया के खेत में ही खेत तालाब निर्माण में काम करना लेख किया गया है।
पहले जॉब कार्ड में भैयालाल 20 मई 2025 से 26 मई 2025 तक मांग संख्या 25 2161 मास्टर रोल क्रमांक 3405 और 27 मई 2025 से 2 जून 2025 तक मांग संख्या 2968 55 मास्टर रोल क्रमांक 39 84 पर कजरकुंडी नाला बेदों में पार्कोलेशन टैंक के निर्माण में काम कर रहे हैं। वहीं दूसरे जॉब कार्ड में 20 मई 2025 से 26 मई 2025 तक मांग संख्या 2521 75 मास्टर रोल क्रमांक 3405 और 27 मई 2025 से 2 जून 2025 तक मांग संख्या 2968 77 मास्टर रोल क्रमांक 3985 पर कजरकुंडी नाला बेदों में ही पार्कोलेशन टैंक का निर्माण कार्य कर रहे हैं।
3 जून 2025 से 9 जून 2025 तक मांग संख्या 340205 मास्टर रोल क्रमांक 4542 पर पहले जॉब कार्ड में भैया लाल झापीखाड़ी बेदों में पार्कोलेशन टैंक का निर्माण कार्य में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर दूसरे जॉब कार्ड में भैया लाल 3 जून 2025 से 9 जून 2025 तक ही मांग संख्या 340218 मास्टर रोल क्रमांक 45 46 पर कजरकुंडी नाल बेदों में बन रहे पार्कोलेशन टैंक में काम कर रहे हैं।
17 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक मांग संख्या 45 19 99 मास्टर रोल क्रमांक 5396 पर पहले जॉब कार्ड में भैया लाल पार्कोलेशन टैंक निर्माण लोखड़ी टोला चंदरसा में काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरे जॉब कार्ड में 17 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक ही मांग संख्या 45 20 12 मास्टर रोल क्रमांक 5937 पर बेदो निवासी लोलर सिंह के खेत तालाब निर्माण में भी काम कर रहे हैं।
9 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक मांग संख्या 830 848 मास्टर रोल क्रमांक 8886 पर पहले जॉब कार्ड में भैयालाल को पार्कोलेशन टैंक निर्माण कजरकुंडी नाला बेदो में काम करना लेख किया गया है वहीं दूसरे जॉब कार्ड में 9 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक ही लेकिन मांग संख्या 830874 और मास्टर रोल क्रमांक 8887 पर उसी कजरकुंडी नाला बेदो में पर्कॉलेशन टैंक के निर्माण में काम करना लेख किया गया है।
अब बात करते हैं चालू वर्ष 2026 की तो 27 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक मांग संख्या 871382 मास्टर रोल क्रमांक 4415 और 10 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक मांग संख्या 8927 56 मास्टर रोल क्रमांक 9812 पर पहले जॉब कार्ड में भैयालाल को शिवरी नाला चंदरसा में तालाब निर्माण कार्य में काम करना लेख किया गया है तो वही दूसरे जॉब कार्ड में भी 27 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2025 तक मांग संख्या 87 14 19 मास्टर रोल क्रमांक 9416 और 10 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक मांग संख्या 892779 मास्टर रोल क्रमांक 9813 पर उसी शिवरी नाला चंदरसा में तालाब निर्माण कार्य में काम करना लेख किया गया है।
अब भैया लाल के बारे में जानते हैं तो भैया लाल सिंह पिता तमखू सिंह ग्राम बेदो ग्राम पंचायत करैल के निवासी हैं। तमखू सिंह के दो बेटे हैं एक भैया लाल और दूसरे बाबूलाल। भैयालाल को किस तरह एक से दो बनाकर समूचे घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है यह कबिलेगौर है।
इसी को कहते हैं एक आदमी को दो आदमी बनाकर लूट लो।





