
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र की बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी जैनेंद्र उराँव व मीरा देवी के तीन वर्षीय पुत्र अनुराग उराँव का शव मंगलवार कोशुबह 10बजे घर के पीछे महज कुछ ही मीटर की दुरी पर अरहर के खेत में मिला.इस घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई.
और सैकड़ो लोग उसे देखने के लिए पहुंचने लगे. यह देखते ही उसके घर में कोहराम मच गया. तथा उसकी माता एवं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक वृज कुमार एवं बरडीहा थाना के थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे औऱ शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया. तथा उसका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. घटना में अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया की बच्चे के शव के पास एक पैर का निशान मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है.उन्होंने बताया कि कल शाम को वर्षा हुई थी.
लेकिन जिस बोरे में बच्चे का शव था वह सूखा पाया गया. इसका मतलब है वह शव आज भोर में रखा गया हो सकता है. और हत्यारे के पैर के निशान मिलने के कारण गढ़वा से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है ताकि हत्यारे की पहचान की जा सके.

*एक दिन पहले गायब हुआ था बच्चा*
गौरतलब है कि अनुराग उरांव सोमवार को लगभग 4:00 बजे दिन में गायब हो गया था, और परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया. लेकिन देर रात तक नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया गया.परिजनों के अनुसार उक्त बच्चा अपनी बुआ के साथ घर से लगभग50मीटर की दूरी पर दुकान पर चिप्स वगैरह लेने गया था. और वह आने के क्रम में खेलने लगा. इसी दौरान वह गायब हो गया. और मंगलवार को शुबह10बजे घर के पीछे अरहर के खेत में बोरे में उसका शव पाया गया.
*तांत्रिक क्रिया के लिए हो सकती हत्या*

ग्रामीणों के अनुसार मृतक के परिवार वालों का गांव में किसी से कोई झगड़ा झंझट नहीं होता था.और वह शांत स्वभाव के लोग थे. लोगों ने बताया कि वर्षों पूर्व इसी गांव में ओझा तांत्रिक के शक में आरोप लगाकर एक हरिजन पति-पत्नी की हत्या की गई थी. हो सकता है कि किसी तांत्रिक प्रयोग के लिए उक्त बच्चे का अपहरण कर मार दिया गया.जो बहुत ही दुःखद है






