A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

कलेक्टर के निर्देश पर फायर मॉक ड्रिल खुरई सिविल अस्पताल में की गई

FB IMG 1774841252567

FB IMG 1774841268376सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जीआर के फायर मॉक ड्रिल के निर्देश पर खुरई सिविल अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा सिविल अस्पताल परिसर में फायर टीम की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल साझा अभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया,यह प्रशिक्षण शासन के निर्देशानुसार अग्नि दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों से बचाव के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कलेक्टर ने पूर्व में ही अग्निसुरक्षा उपायों के प्रशिक्षण और साझा अभ्यास करने के निर्देश संबंधित निकायों को प्रदान किए थे साथ ही जिले के किसानों से पलारी या फसल अपशिष्ट को ना जलाने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में यह साझा अभ्यास खुरई नगर के सिविल अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान फायर टीम द्वारा अस्पताल के समस्त स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपाय,अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग तथा विभिन्न प्रकार की आग से निपटने की तकनीकी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई, इस अवसर पर उपयंत्री शैलेन्द्र लोधी द्वारा आग लगने के कारण, उसके प्रकार एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में सरल एवं व्यावहारिक जानकारी साझा की ।
प्रशिक्षण के अंतर्गत एक मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी एवं अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का प्रदर्शन किया गया इस अभ्यास से उपस्थित स्टाफ को वास्तविक परिस्थिति में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले के द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन तक यह संदेश पहुंचाना है कि आगजनी जैसी दुर्घटनाओं के समय घबराने के बजाय समझदारी और सही तकनीक से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल का समस्त स्टाफ,नगर पालिका का स्टाफ एवं आईईसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!