A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी, 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

लखनऊ

सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी, 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

सिंगापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों सिंगापुर और जापान के दौरे पर हैं। सिंगापुर में विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ हुई बैठकों के बाद उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश को अब तक लगभग ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2029–30 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत यह दौरा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इनमें से करीब ₹60 हजार करोड़ के एमओयू ‘इन्वेस्ट यूपी’ टीम के साथ सिंगापुर में ही संपन्न हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य इंडस्ट्री लीडर्स के साथ बैठकें अभी भी जारी हैं और प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!