
जयपुर
बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले में श्रृद्धालु पदयात्रा में शामिल होकर पहुंच रहे हैं।
जयपुर के राजधानी क्षेत्र से लेकर रींगस, खाटू तक श्रृद्धालुओं की कतारें चल रही हैं। पदयात्राओं में भक्तों की सेवा में लोगों ने पलकें बिछा दी हैं।
जगह जगह भण्डारे, मेडिकल कैंप, पानी और अन्य सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं।






