A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर प्रखंड मे बृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं माता पिता भरण पोषण अधिनियम की दीं गईं जानकारी l

*नगर प्रखंड में वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं माता-पिता भरण पोषण अधिनियम की दी गई जानकारी।*

जिला पदाधिकारी गया जी के आदेश के आलोक में केंद्र द्वारा प्रायोजित अटल वयो अभ्युदय योजना की उप योजना SAPSrC के राज्य कार्य योजना के अंतर्गत दिनांक 24 02.2026 को नगर प्रखंड के ट्राईसम भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह पेंशन योजना यथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं अन्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही गैर पेंशन योजना जैसे राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इन सभी कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ उपस्थित वृद्धजनों से उनके विचारों को व्यक्त करने का भी अवसर दिया गया।
साथी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी वृद्धजनों को दी गई। उपस्थित वृद्धजनों को गया जी जिला के सभी अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्रों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री उज्जवल दृष्टि योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आंख जांच कर निशुल्क चश्मा वितरण की जानकारी भी प्रदान की गई। बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित MTV Van के माध्यम से बुजुर्गों के कान और आंख की जांच विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क की गई।
उक्त कार्यक्रम में 100 से अधिक संख्या में वृद्धजन एवं माता-पिता उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड के विभिन्न विभागों और कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शताक्षी, सामाजिक सुरक्षा ऑपरेटर लव प्रकाश, प्रखंड के बड़ा बाबू श्री हेमंत कुमार एवं रोकैया बानो, लव कुमार एवं विभिन्न वार्डों एवं पंचायत के विकास मित्र की भूमिका रही।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गायजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!