A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

**यह बजट गांव, गरीब और किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा – सुरोतीलाल लकड़ा**

**यह बजट गांव, गरीब और किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा – सुरोतीलाल लकड़ा**

**यह बजट गांव, गरीब और किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा – सुरोतीलाल लकड़ा**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

सरायपाली – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किए जाने पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के विश्वास, उम्मीदों और विकास के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसे जनता की आकांक्षाओं और भावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

 

लकड़ा ने बताया कि इस बजट में समाज के सभी वर्ग—किसान, युवा, महिला और वंचित समुदाय—की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यह स्पष्ट संदेश है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ एक समावेशी, संतुलित और समान अवसरों वाला प्रदेश बने।

 

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास, महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देना प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देगा।

 

लकड़ा ने विश्वास जताया कि यह बजट गांव, गरीब और किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और छत्तीसगढ़ को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया, कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पित प्रयासों के कारण ही यह बजट जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा है।

Back to top button
error: Content is protected !!