A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

प्रदेश में पेट्रोल,डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक – खाद्य मंत्री राजपूत

9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज, 2888 एलपीजी सिलेंडर जब्त

FB IMG 1773268010160 3सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी (LPG), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल (Crude Oil) का भंडार भी पर्याप्त है। जिससे सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 2046 स्थानों पर जांच की गई औऱ 2888 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 09 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई।
LPG के बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय (Extended Hours) तक काम कर रहे हैं। प्रदेश में आज की स्थिति में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल/डीजल (MS/HSD) का पर्याप्ते स्टॉक उपलब्ध है। सभी ऑयल कंपनियों के पास रोजाना नया स्टॉक पहुँच रहा है। इससे आने वाले दिनों की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की सामान्य बिक्री प्रतिदिन लगभग 18548 KL होती है। पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों द्वारा पैनिक बाइंग (डर के कारण अधिक खरीदारी) करने से कुछ जिलों में बिक्री 2 से 2.5 गुना बढ़ गई है। इसी वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी थी। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉाक की कमी की कोई स्थिति नहीं है। कंपनी के डिपो से भी डीजल/पेट्रोल की लगातार पूर्ति की जा रही है।
इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सभी सप्लाई लोकेशन ज्यादा समय तक काम कर रहे हैं और मांग को पूरा कर स्थिति को सामान्य किया जा रहा है। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यनकता अनुसार ही पेट्रोल, डीजल क्रय करें। किसी प्रकार का संग्रह न करें। ऑयल कंपनी की ओर से यह दोहराया गया है कि LPG, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में है। मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!