A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बड़ा सड़क हादसा!, त्रिशूली नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 17 के शव बरामद , 28 घायल – Bus Accident

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

                 (उत्तराखंड)

Nepal Bus Accident: एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रविवार देर रात नेपाल के धाडिंग जिले में हुए हादसे में कई परिवार को खुशिया छीन ली। यात्री से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। बता दें कि ये पोखरा से काठमांडू जा रही थी। हादसा करीब देर रात 1:30 बजे हुआ। बस का अचानक से संतुलन बिगड़ा जिसके चलते वो गहरी नदी में जा गिरी।

त्रिशूली नदी में गिरी यात्री से भरी बस, 17 के शव बरामद Nepal Bus Accident

खबरों की माने तो अब तक इस हादसे में 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी है। तो वहीं 28 लोग घायल हुए हैं। तो वहीं घायलों में दो महिलाए जापान और नीदरलैंड की है। कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

बताते चलें कि बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरी रात और नदी का तेज बहाव के चलते रेस्क्यू करने में काफी मुशक्कत करनी पड़ी। रातभर बचाव अभियान चला। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि बस की तेज स्पीड के चलते चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। हालांकि जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!